(हिंगोरा सिंह)
अंबिकापुर:- आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा सरगुजा के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कल 4 अप्रैल को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे से संभाग प्रभारी राजा पांडे के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष दास ने बताया कि 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा संगठन ने विभिन्न कार्यक्रम तय किये हैं जिसके क्रियान्वयन हेतु कल भाजपा के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, कार्यक्रम हेतु नियुक्त जिला व मंडल संयोजक, सह-संयोजक आमंत्रित हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में सभी मंडलों में कार्यक्रम के संचालन हेतु संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं जिनमें विकास वर्मा, निरंजन राय तथा रवि सोनी महामाया मंडल, मनोज सोनी, शैलेन्द्र शर्मा तथा सतीश शर्मा समलाया मंडल, संजय राजवाडे, सागर विश्वकर्मा तथा दिगंबर यादव अंबिकापुर ग्रामीण मंडल, कामेश्वर राजवाडे, अवधेश यादव तथा घरभरण राजवाडे लखनपुर मंडल, मनीष बंसल, बुधमोहन सिंह तथा दिनेश यादव रामगढ़ मंडल, बंटेश्वर यादव, रामजतन यादव तथा महेश जायसवाल देवगढ़ मंडल, जयंत मिंज, अशोक गुप्ता तथा दिलीप प्रजापति लूंड्रा मंडल, प्रदीप प्रेमी, ब्रम्हदेव गुप्ता तथा अमित गुप्ता धौरपुर मंडल, विनय त्रिपाठी, सुदर्शन पांडे तथा मुकेश गिरी दरिमा मंडल, संतोष जायसवाल, अमृत लाल यादव तथा बसंत गिरी परसा मंडल, विक्रम सिंह, कपिल राजवाडे तथा जय ईश्वर सिंह कुन्नी मंडल, राजू राम, पूनम गुप्ता तथा विश्वनाथ यादव बतौली मंडल, विंदेश्वरी पैकरा, रंजीत कुमार गुप्ता तथा त्रिलोचन सदावर्ती सीतापुर मंडल, मोहित नामदेव, विकी सोनी तथा गौतम सिंह मैनपाट मंडल, विजय यादव, भगत पैकरा तथा चंद्र प्रकाश चक्रधारी राजापुर मंडल तथा सीताराम पातर, भोले ओमप्रकाश व राम खेलावन यादव नावानगर मंडल में संयोजक व सह संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को समय पर बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है।