सरायपाली:- बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज संभाग रायपुर द्वारा रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं शारदीय नवरात्र में ज्योत राशि संग्रह में विशेष योगदान देने वाले सभापतियों सहित सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने वाले समस्त शाखा सभापतियों एवं आंचलिक अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
इस संबंध में तोरेसिंहा निवासी बाबा बिसशहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि सर्वप्रथम सम्मान समारोह का शुभारंभ मां रामचंडी की पूजा अर्चना के साथ की गई। इस समारोह में कोलता समाज से एकमात्र जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित मोक्ष प्रधान एवं 7 जनपद सदस्य, 31 सरपंचों के साथ सरायपाली नगर पालिका उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान एवं दो पार्षदों को श्रीफल अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए गिरधारी साहू ने कहा कि फुलझर अंचल में बड़ी संख्या में कोलता समाज के लोग निवासरत हैं और यह समाज न केवल सामाजिक रूप से संगठित समाज है बल्कि राजनीतिक रूप से भी जागरूक समाज है। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस बार के पंचायत चुनाव में 31 सरपंचों का चुना जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस तरह समाज द्वारा सम्मानित किया जाना प्रशंसनीय है।
इनका किया गया सम्मान
सम्मान समारोह में सर्वप्रथम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान को संरक्षक हरिचरण प्रधान, अध्यक्ष गिरधारी साहू, महामंत्री मथामणी बढ़ाई द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पिरदा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान एवं छुईपाली मंडल अध्यक्ष अनिल साहू को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नगर पालिका सरायपाली के उपाध्याय पद पर निर्वाचित हेमंत प्रधान,पार्षद रोहित प्रधान एवं नितेश प्रधान, जनपद सदस्य मथामणी बढ़ाई रिखादादर, डीलेश्वरी प्रधान पथरला, विलासिनी प्रधान खेमड़ा, दिव्या भूपेंद्र साहू छुईपाली बसना, राजेश गाड़तिया बिछियां, वीणा प्रधान पौंसरा, कुमुदिनी भोई तोषगांव, आंचलिक सभा सरायपाली के सरपंच मंदाकिनी साहू गोहेरापाली, मधुबन भोई जगलबेड़ा, गोकुल भोई भूथिया, त्रिपुरा बिसी देवलभांठा, विजय विशाल घुचापाली, कैलाश साहू बाराडोली, संतोषिनी साहू लाती, संतोषिनी बारिक छिंदपाली, आरती प्रधान बैदपाली, सरोजिनी प्रधान हरदी, आंचलिक सभा पिथौरा क्षेत्र से निर्वाचित सरपंच गीतांजलि प्रधान सलडीह, वीरेंद्र प्रधान ढोढरकसा, विजय बारिक मोहगांव, कल्याणी प्रधान साल्हेतराई, देवराज साहू सरायपाली, पदमा प्रधान बड़ेलोरम, जयश्री सोई लहरोद, गीता प्रधान आमगांव, नीलान्द्री प्रधान रावन, शब्दकांति प्रधान चारभाठा, नरेंद्र प्रधान रंगोरा, परशुराम प्रधान डूमरपाली, आंचलिक सभा बसना से निर्वाचित भोजराज प्रधान आरंगी, खुशबू प्रधान देवलगढ़, खिरोद्र विशाल बरनईदादर, कुंती प्रधान सीतापुर, त्रिलोचन भोई पठियापाली, मंजूलता भोई कसलबा, सविता मांझी गिधली, चितरंजन प्रधान भालूकोना, देवराज साहू मेदिनीपुर, रीनारानी बिछिया (प) को सम्मानित किया गया।
Related News
शारदीय नवरात्र में ज्योत राशि संग्रह में विशेष योगदान देने वाले सरायपाली आंचलिक अध्यक्ष प्रदीप साहू, बसना अध्यक्ष भोजराज प्रधान, पिथौरा अध्यक्ष षडानन भोई, सर्वाधिक 620 ज्योत रशीद संग्रह करने पर शाखा सभापति संजय भोई, ज्योत राशि संग्रह में विशेष योगदान देने वाले शाखा सभापति झिलमिला सुरेंद्र साहू तोषगांव रामधारी पात्र, आरंगी हजारू प्रधान, रोहिना वृन्दावन साहू, किशनपुर खेमराज साहू, सलडीह परमानंद प्रधान को सम्मानित किया गया साथ ही अध्यक्ष गिरधारी साहू को 178 मंदिर समिति अध्यक्ष चंद्रकांत भोई को 155 एवं जागृति कोलता समाज को 178 ज्योत रसीद कटवाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामचंडी दिवस में पधारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, वित्तमंत्री ओपी चौधरी बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल की छायाचित्र को स्मृति चिन्ह के रूप में कमलेश साहू द्वारा मंदिर समिति को भेंट की गई।
इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान संभागीय उपाध्यक्ष मुरली प्रधान,प्रवीण भोई, सलाहकार संतोष साहू, सुभाष प्रधान, अंकेक्षक नन्दलाल प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य मंगता प्रधान, सुवर्धन प्रधान,बृषभानु साहू, प्रवक्ता कमलेश साहू, संभागीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश प्रधान,बसना अंचलिक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तनुजा साहू, चारभाठा शाखा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विश्वांजलि प्रधान, सभापतिगण घुराऊ नायक, देवार्चन प्रधान, पंकज साहू, धुबई साहू, गोपाल साहू, दिलीप गढ़तिया,नवीन साहू , त्रिलोचन भोई,अशोक साहू, वृंदावन प्रधान, सत्यानंद प्रधान, रसीक प्रधान, परमानंद प्रधान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव ललित साहू व मंदिर समिति अध्यक्ष चंद्रकांत भोई ने एवं आभार व्यक्त हरिचरण प्रधान ने की।