- प्रवचनकर्ता छ.ग, विभुति, बाल विदुषि शुभ आरती दीदी
- पितरो की सदगति एवं पित्रकृपा की प्राप्ति
भानुप्रतापपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पितरो की सदगति एवं पित्रकृपा की प्राप्ति के लिए दुर्गा मंदिर सुभाषपारा में रविवार से श्रीमद देवी भागवत कथा प्रारंभ हो रहा है। व्यासपीठ पर प्रवचनकर्ता छ.ग, विभुति, बाल विदुषि शुभ आरती दीदी जी के श्रीमुख से प्रवाहित होंगी। कथा का समय दोपहर साढ़े तीन बजे से रात्रि 7 बजे तक चलेगा। प्रथम दिवस रविवार को कलश यात्रा, गौरी गणेश पूजन, देव प्रतिष्ठा एवं ज्योति स्थापना, देवी भागवत महात्म्य की कथा।
दूसरे दिवस सोमवार को चित्रोत्पला गंगा मैया का प्राकाट्य व शीतला मैया दिव्य दर्शन, शीतला का प्राकाट्य एवं सम्पूर्ण जगत कृपा की कथा। तीसरे दिवस मंगलवार को दयग्रीवा अवतार एवं विष्णु द्वारा अम्बा यज्ञ महाशक्ति, महालक्ष्मी महासरस्वती का दिव्य दर्शन की कथा।चौथे दिवस बुधवार को शिव-पार्वती मंगल की कथा एवं बाबा शंभु का दिव्य दर्शन।
पंचम दिवस गुरुवार को शिवरात्रि, नवरात्रि, महारात्रि की कथा नवदुर्गा दिव्य दर्शन। छटवें दिवस शुक्रवार को तुलसी विवाह, मणि दीप दर्शन
अनंत रूपों के पूरे विश्व में कल्याण की कथा। सातवे दिवस शनिवार को चराचर जगत की उत्पति की महिमाअष्टमी हवन पूर्णाहूति, देवी भागवत की चढ़ोत्तरी। आठवे दिवस रविवार को समस्त कन्याओं का स्वागत एवं पूजा सुहागन माताओं का सुहाग रक्षा की प्रार्थना गुरुओं की पूजा बुजुर्गों का सम्मान किया जाना है।
कथा श्रवण स्थान स्थान- जय अम्बे राधा कृष्ण दुर्गा मंदिर सुभाष पारा (गुरूद्वारा के पीछे ) भानुप्रतापपुर दिशा निर्देशक,भागवताचार्य पं. श्री देवव्रत शास्त्री के मार्गदर्शन में।