हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज कर उनकी जीवनशैली में नया उजाला और खुशहाली भर रही हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ( चिरायु ) के अंतर्गत दूरस्थ (ग्रामीण) क्षेत्रों के बच्चों को जीवनदान मिल रहा है। जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क इलाज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज व राजधानी रायपुर के अनुबंधित अस्पतालों में शासकीय व्यय पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत 45 बीमारियों का निशुल्क इलाज
इस कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की छह चरणों में स्क्रीनिंग कर 45 तरह की बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ एवं देश के 100 से अधिक सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
चिरायु ने नौनिहालों को दिया नया जीवन
Related News
-सुभाष मिश्रहम लाख कहें कि जाति पाति पूछे ना कोई, हरि को भजै सो हरि का होई। या
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का , पड़ा रहन दो म्यान।।
हमारे बहुत सारे म...
Continue reading
-सुभाष मिश्रमशहूर शायर निदा फ़ाज़ली की गज़़ल के शेर हैं-
हर तरफ़ हर जगह बेशुमार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमी।
सुब्ह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का ख़ुद मज़ार आ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रहमारी जनतांत्रित व्यवस्था में न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका की भूमिका बंटी हुई है। संविधान में निहित प्रावधानों और व्यवस्थाओं के तहत सभी अपने अपने दायरे में ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रसमाज में किसी भी समय किसी भी काल और किसी भी क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं की अनुगूंज लंबे समय तक बनी रहती है। महाभारत की कथा में द्रौपदी का चीरहरण हो या दिल्ली ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रइस समय सोशल मीडिया में एआई और फेक न्यूज के जरिए ऐसी जानकारी, वीडियो, ऐतिहासिक घटनाओं को तोड़-मरोड़कर नामचीन लोगों की फेक अपीलें बनाकर उन्हें वायरल करना आम बात है। स...
Continue reading
-सुभाष मिश्रलंबे समय से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच चला आ रहा इंद्रावती जल विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा हो गया है। भाजपा शासित दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारियों ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रये यूज एंड थ्रो का समय है। यह उपयोगिता और फिटनेस का समय है। यह गीव एंड टेक का समय है। यह संयुक्त परिवारों के तेजी से एकल परिवार में तब्दील होने का समय है। यह समाज, ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रकभी नया रायपुर, कभी अटल नगर तो कभी नवा रायपुर जो छत्तीसगढ़ की नई राजधानी के रूप में 23 सालों से बहुत सारे उतार-चढ़ाव को झेलते हुए विकसित हो रहा है। आने वाले समय में...
Continue reading
बच्चो के स्वास्थ्य की दिशा में एक सुंदर पहल
सरायपाली :- मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा, सरायपाली के द्वारा एक सराहनीय कदम उठाते हुए बच्चों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क योग कक्षा का...
Continue reading
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सम्मान कर श्रद्धालुओं को किया प्रस्थान..
बैकुंठपुर:- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरिया जिले के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रमुम्बई में 26/11/2008 की आतंकी घटना के मुख्य सूत्रधार तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाकर तिहाड़ जेल में कड़ी सुरक्षा में रखकर घटना के पीछे की स्याह कह...
Continue reading
-सुभाष मिश्रछत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार का स्लोगन है हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। छत्तीसगढ़ नई सरकार को सुशासन वाली सरकार के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया गय...
Continue reading
सरगुजा जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की स्थिति में 585 गांवों के 2383 आंगनबाड़ी केंद्र और 2074 स्कूलों में कुल 2,17,809 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 1,29,279 बच्चे स्कूलों में और 88,530 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच किए गए। ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत 77 बच्चों में हृदय रोग, 22 बच्चों में क्लब फूट, 9 बच्चों में क्लेप लिप और 18 बच्चों में अन्य बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल हैं।
चिरायु से अभिमन्यु को मिला आँखों की रोशनी और हृदय रोग से मुक्ति
सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम गुतुरमा निवासी 7 वर्षीय अभिमन्यु जन्म से ही आंखों की रोशनी और हृदय रोग से ग्रसित था। चिरायु दल के डॉ. अमित उपाध्याय और उनकी टीम ने 3 जनवरी 2025 को उसका निरीक्षण किया। 10 जनवरी को रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हुआ, जिससे अभिमन्यु और उनका परिवार आज ख़ुशहाल है।
नन्ही नमिता को मिला नया जीवन
उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मरेया की 1.5 वर्षीय नमिता जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। चिरायु टीम के डॉ. आनंद जायसवाल और विकास सिंह की जांच में पुष्टि होने के बाद एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में सफल ऑपरेशन किया गया। अब नमिता पूरी तरह स्वस्थ है और निमिता के परिजनों ने शासन का आभार व्यक्त किया है।
शासन की चिरायु कार्यक्रम ने जिलों के बच्चों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ग्रामीण अंचलों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से बच्चों को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।