हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज कर उनकी जीवनशैली में नया उजाला और खुशहाली भर रही हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ( चिरायु ) के अंतर्गत दूरस्थ (ग्रामीण) क्षेत्रों के बच्चों को जीवनदान मिल रहा है। जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क इलाज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज व राजधानी रायपुर के अनुबंधित अस्पतालों में शासकीय व्यय पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत 45 बीमारियों का निशुल्क इलाज
इस कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की छह चरणों में स्क्रीनिंग कर 45 तरह की बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ एवं देश के 100 से अधिक सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
चिरायु ने नौनिहालों को दिया नया जीवन
Related News
0 छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रखनिज संपदा की चोरी आम बात है, जब कोई गरीब अपनी जरूरत के लिए इसकी चोरी करता है तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ती है। ये कल ही की तो बात है जब कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा ...
Continue reading
संगरूर। पंजाब के तीन युवकों का ईरान में किडनैप कर लिया गया और फिरौती में करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है. तीनों युवक संगरूर, एसबीएस नगर और होशियारपुर जिलों के रहने वाले हैं. इनम...
Continue reading
-सुभाष मिश्रभाजपा की छोटे राज्यों में तेजी से विकास की अवधारणा के चलते वर्ष 2000 में उत्तराखंड-झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। इसके बाद तेलंगाना अस्तित्व में आया। छत्...
Continue reading
-सुभाष मिश्रभारत के प्राचीन इतिहास से लेकर आज के डिजिटल युग तक, जासूसी हमेशा से सत्ता, युद्ध और सुरक्षा की रणनीतियों का अनिवार्य हिस्सा रही है। विषकन्या, अईयार और गुप्तचर जैसे ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रचिलचिलाती गर्मी और भीषण पेयजल संकट के बीच मानसून का जल्दी आना भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है, विशेष रूप से पेयजल संकट और गर्मी से राहत के संदर्भ में। यह जलाशयों ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रदेश के छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मुंबई, दिल्ली सहित बहुत जगहों पर कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। हाल के महीनों में कोविड-19 ने एक बार फिर भारत और विश्व के कई हिस्सों म...
Continue reading
-सुभाष मिश्रछत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोककला, जनजातीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। हबीब तनवीर, तीजन बाई, दाऊ मंदराजी जैसे नामों ने इस धरोहर को दे...
Continue reading
गरियाबंद जिला अस्पताल में 24 मई को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व विशेष अभियान का आयोजन
डॉ. गार्गी यदु ने हितग्राहियों से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील कीगरियाबंद। प...
Continue reading
-सुभाष मिश्रसरकार अब पूरी तरह से नक्सलियों के ख़ात्मे पर आमादा है। सEditor-in-Chief सुभाष मिश्र की कलम से - नक्सलवादः शांति वार्ता नहीं सफाया होगा रकार पहले गोली के साथ शांति क...
Continue reading
-सुभाष मिश्रदेश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम सदैव गर्व और सम्मान का विषय रहा है। चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक, या हालिया ऑपरेशन स...
Continue reading
-सुभाष मिश्रजब भी कोई कोर्ट आम रूटीन से हटकर कोई फैसलों सुनाती है, तो उसकी नज़ीर बनकर अच्छी खासी चर्चा होने लगती है। दांपत्य जीवन में आ रहे बदलाव और लिव इन रिलेशनशिप को लेकर छत...
Continue reading
सरगुजा जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की स्थिति में 585 गांवों के 2383 आंगनबाड़ी केंद्र और 2074 स्कूलों में कुल 2,17,809 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 1,29,279 बच्चे स्कूलों में और 88,530 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच किए गए। ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत 77 बच्चों में हृदय रोग, 22 बच्चों में क्लब फूट, 9 बच्चों में क्लेप लिप और 18 बच्चों में अन्य बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल हैं।
चिरायु से अभिमन्यु को मिला आँखों की रोशनी और हृदय रोग से मुक्ति
सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम गुतुरमा निवासी 7 वर्षीय अभिमन्यु जन्म से ही आंखों की रोशनी और हृदय रोग से ग्रसित था। चिरायु दल के डॉ. अमित उपाध्याय और उनकी टीम ने 3 जनवरी 2025 को उसका निरीक्षण किया। 10 जनवरी को रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हुआ, जिससे अभिमन्यु और उनका परिवार आज ख़ुशहाल है।
नन्ही नमिता को मिला नया जीवन
उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मरेया की 1.5 वर्षीय नमिता जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। चिरायु टीम के डॉ. आनंद जायसवाल और विकास सिंह की जांच में पुष्टि होने के बाद एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में सफल ऑपरेशन किया गया। अब नमिता पूरी तरह स्वस्थ है और निमिता के परिजनों ने शासन का आभार व्यक्त किया है।
शासन की चिरायु कार्यक्रम ने जिलों के बच्चों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ग्रामीण अंचलों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से बच्चों को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।