राज्य के 11 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, एएसआई को राष्ट्रपति पदक, आईजी राम गोपाल और एसपी शशि मोहन सिंह का नाम शामिल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए खुशखबरी आई है। इस साल राज्य के 11 पुलिस अधिकारियों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले इकलौते अधिकारी हैं एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत। उन्हें यह सम्मान लंबे समय तक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ सेवा देने के लिए मिला है।

इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।

हालांकि सराहनीय सेवा पदक से 10 पुलिस अधिकारियों को नवाजा गया है। इनमें शामिल हैं:

  • आईजी राम गोपाल
  • एसपी शशि मोहन सिंह
  • एसपी राजश्री मिश्रा
  • एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  • कमांडेंट निवेदिता पॉल
  • कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते
  • अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल
  • एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी
  • असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम
  • प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ये सम्मान इन अधिकारियों के समर्पण, अच्छे प्रशासन और जनसेवा में दिए गए योगदान को देखते हुए मिले हैं।

इन सम्मानों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल का मनोबल और भी ऊंचा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *