महिला अधिवक्ता के कत्ल मामले में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने निकाली रैली

राजेश जैन, रायगढ़। तुमीडीह के जंगल में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश मामले में मृतका की शिनाख्त आराधना सिदार है और वह पेशे से अधिवक्ता थी। पुलिस इस अंधे कत्ल की मीस्ट्री सुलझाने में जुटी है l दुसरी ओर अधिवक्ता संघ के सदस्य पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुच कर एसएसपी शशि मोहन सिंह को ज्ञापन सौपते हुए इस मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह में 3 दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश मामले में मृतका की शिनाख्त हो गई है। मृतका का नाम आराधना सिदार है और वह पेशे से अधिवक्ता थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्य बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ता संघ ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की।

अधिवक्ताओं के साथ मृतका की बहन भी पहुंची। इस दौरान उसने कहा कि मृतका का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। घटना वाले दिन उन्होंने फोन लगाया था तो अंजान युवती से बात हुई थी जो मृतका आराधना सिदार की आवाज में बात करने की कोशिश कर रही थी पर उन्होंने आवाज पहचान लिया। परिजनों का कहना है इस मामले में आरोपी की खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

घटना को तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस धीमी गति से जांच कर रही है। ऐसे में उन्हें डर है कि आरोपी साक्ष्य न छुपा दें। मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अधिवक्ता संघ ने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *