जुलाई के पहले दिन सोना-चांदी धड़ाम, चांदी 6 हजार तो सोना 1900 रुपये से ज्यादा सस्ता

नई दिल्ली। जुलाई महीने के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव तेजी से नीचे आए। चांदी की कीमत 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक टूट गई, जबकि सोना भी करीब 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

चांदी में एक दिन में 6 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट

बाजार खुलते ही चांदी के दाम में तेज गिरावट देखने को मिली। 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी का भाव पिछले कारोबारी दिन 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार शुरू होते ही यह गिरकर 2,22,522 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में 6,041 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई।

जून में भी लगातार कमजोर रही चांदी

जून महीने के दौरान भी चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मई के आखिरी कारोबारी दिन इसका भाव 2,74,696 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं जून के अंतिम कारोबारी दिन यह 2,28,563 रुपये पर बंद हुआ। पूरे महीने में चांदी करीब 46,133 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई।

सोने की कीमत में भी बड़ा झटका

सोने के वायदा भाव में भी जुलाई की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी दिन 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार खुलते ही इसका भाव घटकर 1,40,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस तरह एक दिन में सोना 1,922 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

जून में 18 हजार रुपये से ज्यादा टूटा सोना

जून महीने में भी सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 मई को 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,60,911 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 30 जून को यह घटकर 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी पूरे महीने में सोना 18,380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

निवेशकों की रहेगी बाजार पर नजर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की स्थिति और वैश्विक घटनाक्रम के आधार पर आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *