वायुसेना को मिला नया उप प्रमुख: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला पदभार, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय वायुसेना में बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाल लिया है। देश की सुरक्षा और वायुसेना की रणनीतियों को मजबूत करने में इस पद की बहुत बड़ी भूमिका होती है। नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया।

शहीद जवानों को दी नमन और संभाली कमान

अपना नया कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित राजधानी नई दिल्ली में बने नेशनल वॉर मेमोरियल यानी राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने देश के अमर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को नमन किया। इसके बाद वायुसेना मुख्यालय पहुंचने पर नए उप प्रमुख को पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना नया दफ्तर और जिम्मेदारी संभाली।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *