2 children died: तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

नहाने के दौरान हुआ हादसा; खेलने जाने के नाम से घर से निकले थे

मनेंद्रगढ़। जिले के खोंगापानी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर बाद घर से खेलने जाने के नाम पर निकले थे। वे देर शाम तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों का शव तालाब में मिला। आशंका है कि दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब में डूब गए। घटना खोंगापानी चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, खोंगापानी क्षेत्र के धौड़ा दफाई निवासी रविंद्र कुमार का बेटा सर्वेश चौधरी (8) और मुरूम दफाई निवासी बालकरण का बेटा आदित्य केंवट (8) गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने घर से खेलने जाने के नाम पर निकले थे। देर रात तक दोनों का पता नहीं चला।

सुबह तालाब में मिला शव
शुक्रवार सुबह फिर से सर्वेश और बालकरण की तलाश शुरू की गई। दोनों के साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि दोनों पोखरी दफाई की तालाब में नहाने गए थे। तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े और चप्पल भी पड़े मिले। तलाश की गई तो तालाब में दोनों बच्चों का शव मिला।
https://aajkijandhara.com/killed-his-minor-girlfriend-young-man-entered-the-house-and-killed-his-minor-girlfriend/

Related News

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना पर खोंगापानी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका है कि दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहराई में चले गए और डूब गए। बारिश में तालाब लबालब भरा हुआ है। खोंगापानी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related News