नशे में राजमिस्त्री ने की चौकीदार की हत्या
बिलासपुर। शहर में राजमिस्त्री ने चौकीदार को निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की छत से धक्का देकर मार डाला। आरोपी दोस्त ने पहले बताया कि, शराब पीने के बाद मुर्गा-चावल लाने को लेकर विवाद हुआ, फिर कहा कि, मैंने उसे चोरी करने से मना किया तो मारपीट की। इसलिए नीचे धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
टीआई एसआर साहू ने बताया कि, ग्राम काठाकोनी निवासी सुरेश सूर्यवंशी (35) शुभम निगम के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में चौकीदार था। वो अकेले रहता था और निर्माण सामग्री की देख-रेख करता था।
https://aajkijandhara.com/for-the-first-time-mla-collector-and-police-captain-together-in-the-den-of-maoism/
सोमवार देर रात की घटना के बाद लोगों ने कॉम्प्लेक्स के नीचे पोर्च में पानी के बीच उसका शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आशंका जताई कि, युवक शराब के नशे में पोर्च में गिर गया होगा। जिसके चलते उसके शरीर पर चोटें आई है। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
राजमिस्त्री ने पुलिस को बताई दो कहानी
पहले पुलिस ने चौकीदार के खुद से नीचे गिरने का दावा किया था। लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने दो लोगों के बीच विवाद की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में पता चला कि, अजीत टोप्पो भी उसके साथ रहता है। वो मूलत: सारंगढ़ इलाके का रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता है।
Related News
रायपुर। सहमति और असहमति लोकतंत्र के दो खूबसूरत औजार हैं। इनमें से एक तभी बेहतर होता है जब दूसरा सक्रिय होता है और जब देश में प्रजातांत्रिक मूल्यों को मजबूती के साथ लोकहित की जद में...
Continue reading
-सुभाष मिश्रलंबे समय से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच चला आ रहा इंद्रावती जल विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा हो गया है। भाजपा शासित दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारियों ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रये यूज एंड थ्रो का समय है। यह उपयोगिता और फिटनेस का समय है। यह गीव एंड टेक का समय है। यह संयुक्त परिवारों के तेजी से एकल परिवार में तब्दील होने का समय है। यह समाज, ...
Continue reading
रमेश गुप्ता
भिलाई:- भिलाई इस्पात संयंत्र की फायर ब्रिगेड वह मौन शक्ति है, जो न तो अपने कार्य के लिए प्रशंसा की आकांक्षा रखती है, किंतु जब भी संकट आता है, वह समर्पण, तत्परता और अद...
Continue reading
-सुभाष मिश्रछत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार का स्लोगन है हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। छत्तीसगढ़ नई सरकार को सुशासन वाली सरकार के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया गय...
Continue reading
आयोग के निर्देशानुसार समयसीमा में बीएलओ कार्य संपादन करें
भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा के ईआरओ और एसडीएम गंगाधर वाहिले ...
Continue reading
सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त विगत दो दिनों से विधानसभा क्षेत्र सकती एवँ जिला सकती मेंनवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों में दर्शन पूजन तथा कई वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हु...
Continue reading
रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भावना नगर निवासी एक युवती के घर में घुसकर छह लड़कियों ने बाथरूम से निकालकर बेरहमी से उसकी पिटाई की।...
Continue reading
'आवा पानी झोंकी' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
पानी को बचाना, भू जल स्तर बढ़ाना, बेवजह पानी को बहने से रोकना और वर्तमान व नई पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल संरक्षण करना आवश्...
Continue reading
-सुभाष मिश्रदशकों से माओवाद पीडि़त दक्षिणी छत्तीसगढ़ में शांति स्थापना के लिए युद्धविराम और शांतिवार्ता के लिए नक्सलियों का राज़ी होना इस बात की सूचना है कि राज्य के माओवाद-विर...
Continue reading
(हिंगोरा सिंह)
अंबिकापुर:- आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा सरगुजा के...
Continue reading
सरायपाली:- बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज संभाग रायपुर द्वारा रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं शारदीय नवरात्र में ज्योत राशि संग्रह में ...
Continue reading
पहला: शराब के नशे में विवाद
उसने पहले पुलिस को गुमराह किया, जिसके बाद उसने बताया कि, रात में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी दौरान उसने धक्का दिया, तो वो नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरा: चोरी करने से मना करने पर मारपीट
टीआई एसआर साहू ने बताया कि, चौकीदार निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स का सामान चोरी कर बेचता था। जिस पर राजमिस्त्री अजीत उसे मना करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। तब शुभम ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसने धक्का दिया तो वो नीचे पोर्च में गिर गया।
रॉड छीन कर सिर पर किया वार, फिर दिया धक्का
बताया जा रहा है कि, चौकीदार विवाद के दौरान रॉड लेकर उसे मारने आया था। उसने उससे रॉड छीन लिया। फिर उसके सिर पर वार किया। जिसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया। हालांकि, अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिला है। इसलिए युवक की मौत कैसे हुई है, यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।