पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद झाड़ग्राम की एक साधारण सी झालमुड़ी दुकान अचानक आकर्षण का केंद्र बन गई है। चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दुकान पर रुके थे और झालमुड़ी का स्वाद लिया था। जीत के बाद अब यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

दुकानदार विक्रम साउ इस बदलाव से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री का उनकी दुकान पर आना एक ऐतिहासिक पल था और अब लोग दूर-दूर से उनकी दुकान देखने आ रहे हैं। इस बीच नवनिर्वाचित भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साहू ने भी दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि रैली से लौटते समय प्रधानमंत्री ने अचानक अपना काफिला रुकवाकर इस छोटी सी दुकान पर वक्त बिताया था। तब से यह दुकान पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और अब जीत के जश्न के बीच यहां की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है।
।