5 लाख की सहायता के लिए हितग्राहियों ने जताया मुख्यमन्त्री का आभार
बिलासपुर, 4 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन तिफरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में किया गया। शिविर में कुल 125 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश का त्वरित रूप से निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सुशासन तिहार शिविर कई जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद लेकर आया। आयुष्मान योजना के तहत वय वंदन योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों व बीपीएल हितग्राहियों को 5 लाख की स्वास्थ्य सहायता दी गई। योजना का लाभ मिलने से हितग्राहियों में खुशी की लहर थी। उन्होंने सुशासन तिहार में समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
पहले जहां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आर्थिक चिंता लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं इस शिविर से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया। अब उन्हें स्वास्थ्य में होने वाले खर्च के लिए कोई चिंता नहीं रही। तिफरा निवासी वरिष्ठ नागरिक जीवराखन कश्यप और शारदा प्रसाद कश्यप उम्र के इस पड़ाव पर लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाज का खर्च उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका था। इसी तरह गरीब परिवार की सुनीता सूर्यवंशी और पुष्पा मधुकर भी समय-समय पर होने वाली बीमारियों के इलाज पर खर्च को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन सुशासन तिहार शिविर में उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका आवेदन मिलने पर त्वरित रूप से उनके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत इन सभी हितग्राहियों को 5 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता स्वीकृत की गई। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। तिफरा निवासी सुनीता सूर्यवंशी और पुष्पा मधुकर ने कहा कि यह सहायता उनके लिए सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए बड़ा समाधान है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
रेहाना//
–00–
सुशासन तिहार में आयुष्मान योजना से मिली स्वास्थ्य सहायता

04
May