पश्चिम बंगाल चुनाव रुझान: सुवेंदु अधिकारी का दावा, नंदीग्राम में ममता बनर्जी से आगे और राज्य में बीजेपी की बढ़त

कोलकाता।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ी जीत का दावा किया है। अधिकारी के अनुसार तीन दौर की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी राज्य की 165 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो स्पष्ट बहुमत का संकेत है। उन्होंने जानकारी दी कि नंदीग्राम सीट पर वे स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर भी पीछे चल रही हैं और वहां उनकी हार निश्चित है। उन्होंने इन रुझानों के लिए हिंदू और सनातनी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उनके मुताबिक शुरुआती नतीजे बताते हैं कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है और राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *