भिलाई में फ्लैट बना ‘हुक्का हब’: दुर्ग पुलिस की रेड में 6 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान जब्त

रमेश गुप्ता भिलाई । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चरोदा स्थित एक रिहायशी फ्लैट में चल रहे अवैध हुक्का संचालन का भंडाफोड़ किया है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, विजय शांति हाईट्स के फ्लैट नंबर 23 में गुप्त रूप से हुक्का पिलाने और पीने का काम चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड मारकर वहां मौजूद आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद सभी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत अपराध दर्ज किया गया।


क्या मिला मौके से?
रेड के दौरान पुलिस ने हुक्का संचालन से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त किया गया है जिसमें—
3 हुक्का पॉट,2 हुक्का बर्नर,1 चार्जर
5 पैकेट पाइप (प्रत्येक में 50 नग)
17 पैकेट फ्लेवर (AFZAL)
1 डिब्बा फ्लेवर (Alladdin)
सिल्वर कॉइल पेपर शामिल है तथा पकड़े गए सामानों की कुल कीमत 13,215 रुपये आंकी गई है।
क्यों चल रहा था यह ‘सेटअप’?
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से हुक्का संचालन कर आर्थिक लाभ कमा रहे थे। रिहायशी इलाके में इस तरह का सेटअप न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि युवाओं को नशे की ओर भी आकर्षित करता है।
आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार आरोपियों में भिलाई और दुर्ग के निवासी शामिल हैं, जिनकी उम्र 23 से 28 वर्ष के बीच है। पकड़े गए आरोपियों में उज्जवल जैन, उम्र 23 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, भिलाई-3


, हर्ष जैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, सुभाष चौक, भिलाई-3
, रौनक जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी C2/503 महावीर लेक व्यू, गंजपारा
,हिमांशु वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, मकान नंबर 36, पाल सायपारा, दुर्ग,उज्जवल चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 38, सुभाष नगर, दुर्ग,आयुष सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी MIG I/57, हुडको निवासी है l
पुलिस के द्वारा सभी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
दुर्ग पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध नशे और उससे जुड़े कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रिहायशी क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *