इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इंद्र साव ने किया भव्य शुभारंभ

राजकुमार मल

भाटापारा- जिला बास्केट बाल संघ द्वारा नगर के रावण भाटा स्थित खेल परिसर में इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक इंद्र साव,अध्यक्षता हरीभूमि संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार संजीव तिवारी,विशेष अतिथी राजेश तिवारी थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी।
नगर के रावण भाटा स्थित खेल मैदान में खेल दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बास्केट बाल का यह खेल पूरी तन्मयता और एकाग्रता से खेले जाने वाला खेल है,इस खेल में खिलाड़ियों को आपसी सामंजस्य बनाकर खेलने से सफलता मिलती है।उन्हें इस बात की खुशी है कि बास्केट बाल खेल में यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर और और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अपने शहर का नाम रोशन किए है।शहर में उपयुक्त खेल मैदान ना होने के बावजूद यहां के खिलाड़ियों ने हाई स्कूल के मैदान से इस खेल में पारंगत होकर अपनी अलग पहचान बनाई जिसके लिए वे और उनके कोच निश्चित रूप से बधाई के पात्र है।विधायक श्री साव ने आगे कहा कि यहां पर विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए खेल मैदान की नितांत जरूरत महसूस हो रही है,लेकिन उसके बावजूद रावण भाटा का यह मैदान खेलो के आयोजन के लिए पहली प्राथमिकता बना हुआ है,उन्हें यह बताने में जरा भी संकोच नहीं कि उनका बचपन भी इसी खेल मैदान में गुजरा है।


इसके पूर्व उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया तथा खेल के प्रति उत्साह और समर्पण का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मैच दो प्रमुख टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता 21 तक चलेगी, जिसमें 5 टीमें के.एस.बी फालकॉन्स , मोहन वारियर्स,ओल्ड सिटी बौलर्स, रॉयल रैप्टर्स, सैम टाइटंस
भाग लें रही है। विजेता टीमों को समापन समारोह में ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
इस गरिमामय उद्घाटन गिरीश वाढ़ेर,राजकुमार मल,आदित्य सिंह ठाकुर,आलोक गुप्ता,शरद पंसारी,रवि गुप्ता,दीपक मल, रुपेश माखीजा,यास्मीन,डां विकास आडिल,निर्मल जांगड़े ,मुकेश जैन सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *