रायपुर। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते।
बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को आनन-फानन में बुलाया गया। दोनों आज ही दिल्ली पहुंचे। प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन पहले से दिल्ली में थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी बैठक में हैं।
https://aajkijandhara.com/woman-dies-due-to-collision-with-bolero/
छत्तीसगढ़ में अभी और दो कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसके लिए आधा दर्जन दावेदार सामने हैं। इसमें किरण सिंह देव, गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। मंत्रियों में एक नया और एक पुराना चेहरा शामिल किया जा सकता है। नए चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की दावेदारी है। वहीं अनुभव के लिहाज से अमर अग्रवाल के नाम की चर्चा है। जातिगत समीकरणों के आधार पर अजय चंद्राकर का दावा भी बेहद मजबूत है। रायपुर से राजेश मूणत और सुनील सोनी भी बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।
Related News
कलेक्टर ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने दिए निर्देश
नशे को त्याग करने वालों को किया जाएगा सम्मानितकोरिया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष मे...
Continue reading
हर सांसद को अब 1.24 लाख रुपए प्रतिमाह मिलेगा, पूर्व सांसदों की पेंशन बढ़ाकर 31 हजार की गई
नई दिल्ली सरकार ने सांसदों की सैलरी 24% का इजाफा कर दिया है। सोमवार को संसदीय कार्य म...
Continue reading
भेंट किया रुमाला साहिब…
अमृतसर. न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इसी दौरान, सोमवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली स्थित ऐ...
Continue reading
पेयजल समस्या के त्वरित समाधान पर जोर
कोरिया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं और प...
Continue reading
नई दिल्लीवक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सोमवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत सैकड़ों लोग शामिल...
Continue reading
रमेश गुप्ता
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रिसाली में स्वीकृत कार्यो को पूर्ण कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। भिलाई इस्पात संयंत्र के आला अधिकारियों क...
Continue reading
प्रतापपुर। आगामी रंगों की त्यौहार होली और रमजान ईद के एक साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाने के संबंध मे आज प्रतापपुर पुलिस थाने मे शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया, जिसमे पु...
Continue reading
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर। जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। जिला न्यायालय और सीतापुर न्यायालय में कुल...
Continue reading
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दे...
Continue reading
फिल्मी ढंग से सुरक्षाकर्मी को बंधक बना लिया
फतेहपुर बेरी के एक ब्राइडल बुटीक में एक मार्च की रात 2 नाबालिगों ने और एक युवती ने मिलकर करोड़ों रुपये के डिजाइनर लहंगे चोरी कर लिए. ...
Continue reading
सुभाष मिश्रदक्षिण में उत्तर-विरोध की राजनीति समय-समय पर परवान चढ़ती रही है। ब्राह्मण-विरोध, हिंदी-विरोध, वेद-शास्त्र-विरोध यानी आर्य-संस्कृति के विरोध की धुरी पर यह उ...
Continue reading
भाजपा पर्यवेक्षक शिवरतन शर्मा ने बीजेपी पार्षदों से की रायशुमारी
हिंगोरा सिंह
अंबिकापुर। आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा पर्यवेक्षक विधायक शिव रतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य म...
Continue reading
बैठक के दौरान मौजूदा मंत्रियों के एक साल के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा हो सकती है। सरकार और संगठन ने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है। इसमें कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हालांकि इस पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा है।