- छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ रोहतास में अनाचार, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी विफलता- अर्जुन राठौर
- महिला दिवस पर सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर अर्जुन ने खड़ा किया सवाल,सक्ति। कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शक्ति जिला के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देने का दावा करती है, लेकिन दूसरी ओर ब्लेंडर शराब को सस्ता करके महिलाओं के जीवन को और मुश्किल बना दिया है।
राठौर ने कहा”यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए क्या कर रही है? बिहार के रोहतास ज़िले में छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ हो रहे शोषण के मामले इस सरकार की विफलता को उजागर करते हैं।”
अर्जुन राठौर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन बीजेपी सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और शोषण के मामले सरकार की लापरवाही को दर्शाते हैं।”
अर्जुन राठौर ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और सरकार की इन विफल नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के लिए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
Sakti news: महिलाओं को कैसी सौग़ात, सस्ता ब्लेंडर, महँगा सिलेंडर – अर्जुन राठौर

09
Mar