रायपुर के रावाभाठा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप: पुलिस और बम स्क्वॉड ने की इलाके की घेराबंदी

रायपुर।

राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से बम बनाने की संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर आई। सूचना के अनुसार, पुलिस को मौके से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन की पुलिस टीम मौके पर मिले सामान की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस सामग्री का क्या उद्देश्य था। पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *