Raipur GST Raid: आरंग और अभनपुर में 1 करोड़ की Tax Evasion, ऊंची दीवारों के पीछे चल रहा था करोड़ों का बिज़नेस

रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने पिछले एक हफ्ते से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर बिस्किट, बेकरी, बारदाना, पोल्ट्री और पेयजल कारोबार से जुड़े कई ठिकानों की जांच की। जांच के इस दायरे में New Bharat Sweet, CG Eye Hospital, Avana, ISBM University, Raisinfinity, VIP Family और Narayana जैसे नामों और उनसे जुड़े ठिकानों की गतिविधियां भी विभागीय रडार पर रहीं।

बिना पक्के बिल के हो रहा था Business

शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि कई कारोबारी बड़े पैमाने पर बिजनेस कर रहे थे, लेकिन अपना जीएसटी रिटर्न या तो भर नहीं रहे थे या फिर अपनी असली कमाई सरकार से छिपा रहे थे। स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के मुताबिक अभनपुर के कोलर में एक बिस्किट फैक्ट्री और सेजबहार के किराना और पोल्ट्री कारोबारियों के यहां यह बड़ी चोरी पकड़ी गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये फैक्ट्रियां ऊंची दीवारों के अंदर चल रही थीं ताकि बाहर से किसी को भनक न लगे। अंदर बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद था। माल ढोने वाले वाहनों पर कोई पहचान नहीं थी और माल बिना किसी पक्के बिल यानी बिना वैध इनवॉइस के इधर से उधर भेजा जा रहा था।

Raid से पहले की गई खुफिया रेकी

जीएसटी टीम ने अचानक छापा मारने के बजाय पहले कई दिनों तक इन इलाकों की खुफिया निगरानी की। अधिकारियों ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले ट्रकों की वीडियो रिकॉर्डिंग की, माल की आवाजाही पर नजर रखी और आसपास के लोगों से पक्की जानकारी जुटाई। जब टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत हाथ लग गए, उसके बाद ही इन ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की गई।

New GST Rules के तहत जाना पड़ सकता है जेल

विभाग ने साफ कर दिया है कि नए जीएसटी कानून के तहत अब टैक्स चोरों पर पहले से ज्यादा सख्ती होगी। बार-बार फर्जीवाड़ा करने वाले कारोबारियों पर गैर-जमानती अपराध दर्ज होगा, जिसका सीधा मतलब है कि उन्हें बेल नहीं मिलेगी और सीधे जेल जाना पड़ेगा। स्टेट जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में चल रहे ऐसे बड़े बिजनेस पर हमारी टीम की नजर है। शुरुआती जांच में ही लाखों का खेल सामने आया है। आगे भी ऐसे Tax Defaulters के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *