गोवा अर्पोरा नाइट क्लब हादसा: 25 की मौत, एक मालिक गिरफ्तार, तीन पर केस दर्ज



गोवा के अर्पोरा स्थित नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में लगी भीषण आग के बाद अब प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के आधार पर नाइट क्लब के एक मालिक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने क्लब को सील कर दिया है और कई लोगों से पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया है कि क्लब में कस्टमर सेफ्टी को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई थी। फायर सेफ्टी के अनिवार्य नियमों का पालन नहीं किया गया और आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन तथा अलार्म सिस्टम भी संदिग्ध पाए गए हैं। दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक संकेतों के अनुसार आग किचन एरिया या इलेक्ट्रिकल सेक्शन से भड़क सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

शनिवार रात हुई इस घटना में मौतों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया है, जिनमें 14 कर्मचारी और 4 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। सात मृतकों की पहचान अभी बाकी है। कई शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी शिनाख्त के लिए DNA नमूने लिए गए हैं।

हादसे के बाद प्रशासन अन्य नाइट क्लबों और कैफों में भी सुरक्षा मानकों की जांच की तैयारी कर रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *