सक्ती में पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, फरार लोगों की तलाश जारी

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के फोगरम गांव में पुलिस पार्टी पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 17 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

यह विवाद दो दिन पहले तब शुरू हुआ जब कार की टक्कर से एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। मौके पर समझाइश देने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे एक जवान घायल हो गया था। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *