जनगणना 2027: मुंगेली कलेक्टर ने खुद ऑनलाइन भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की स्वगणना की अपील

मुंगेली जिले में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वयं स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर जिले के नागरिकों के सामने एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने और इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 1 मई से 30 मई तक मकानों के सूचीकरण और गणना का काम किया जाएगा। इससे पहले आम जनता की सुविधा के लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष स्वगणना की ऑनलाइन सुविधा दी गई है। इस अवधि में नागरिक अपने घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।

कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि स्वगणना के दौरान दी जाने वाली सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना से मिले आंकड़े ही सरकारी योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के सही वितरण का आधार बनते हैं। जिले के विकास की सटीक रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का डेटा महत्वपूर्ण है, इसलिए 30 अप्रैल तक इस ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग अवश्य करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *