पागल कुत्ते का आतंक: 30 से अधिक लोगों पर हमला कर किया घायल…

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जिसने 30 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया। इन सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

मामला जिले के जोबट नगर का है। जहां एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। इस कुत्ते के हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कल देर शाम की है, जब जोबट नगर में एक कुत्ता अचानक लोगों पर हमला करने लगा। कुछ ही देर में इसने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। इन घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

 

Related News

Related News