मनेंद्रगढ़ में सियासी घमासान: सीएम के सामने विधायक की शिकायत करना बीजेपी नेता को पड़ा भारी, जिलाध्यक्ष ने थमाया नोटिस

मनेंद्रगढ़ न्यूज़ (Manendragarh BJP Controversy): छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से एक बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने अपनी ही पार्टी के विधायक की शिकायत करना एक भाजपा नेता को भारी पड़ गया है। अनुशासनहीनता के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने नेता को ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) जारी कर दिया है। संगठन ने उनसे 7 दिनों के भीतर लिखित में जवाब मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

‘सुशासन तिहार’ के मंच से खोल दिया था मोर्चा

यह पूरा विवाद गुरुवार (21 मई) को ग्राम कुशहा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। इस सरकारी कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से माइक संभालते हुए अपनी ही पार्टी के क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री के सामने कहा, “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।”

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *