आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?..जानें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 6 जुलाई को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 832 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में भी 2,046 रुपए की कमी आई है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद इस साल दोनों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?

सोना चांदी का भाव के ताजा अपडेट के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 832 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,046 रुपए घटकर 2.32 लाख रुपए हो गई है। लगातार बदलते बाजार के बीच निवेशक और खरीदार दोनों इन कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं।

इस साल कितना महंगा हुआ सोना?

कीमतों में आज गिरावट जरूर आई है, लेकिन पूरे साल की बात करें तो सोना अब भी काफी महंगा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी। अब यह बढ़कर 1.46 लाख रुपए के आसपास पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 12 हजार रुपए महंगा हो चुका है। इसी तरह चांदी भी 31 दिसंबर 2025 के 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से बढ़कर 2.32 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

इस साल बना था रिकॉर्ड स्तर

इस वर्ष सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड ऊंचाई भी छुई थी। 29 जनवरी को 10 ग्राम सोने का भाव 1.76 लाख रुपए तक पहुंच गया था। वहीं चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला प्रमाणित आभूषण ही खरीदें। हॉलमार्क यह बताता है कि सोना तय गुणवत्ता का है। खरीदारी से पहले अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से उस दिन का ताजा भाव जरूर जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है। इसलिए बिल और वजन की भी अच्छी तरह जांच करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *