मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, लोक कला जगत में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ की माटी की महक को पूरी दुनिया में फैलाने वाली एक महान आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। रायपुर एम्स से शनिवार की सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। लोक कला जगत में इस खबर के आते ही मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल में लगातार चल रहा था। शनिवार तड़के करीब 3 बजकर 15 मिनट पर 70 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके जाने से देश के कला जगत को एक ऐसा बड़ा नुकसान हुआ है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।

तीजन बाई को कला के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और गायन शैली से पंडवानी को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दी थी। आज देशभर में उनके प्रशंसक और कई जाने माने कलाकार उन्हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *