अयातुल्ला खामेनेई को विदाई:पर उत्तराधिकारी मोजतबा कहां?..

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम तेहरान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जारी है। रविवार को इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाला परिसर में हुए प्रार्थना सभा में खामेनेई के तीनों बेटे मुस्तफा, मेसम और मसूद शामिल हुए। इन तीनों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी ताबूत के पास बैठकर प्रार्थना की। हालांकि, इस दौरान सबकी निगाहें मोजतबा खामेनेई पर टिकी थीं, लेकिन वे कहीं दिखाई नहीं दिए।

बेटे मोजतबा को लेकर अनिश्चितता

मोजतबा खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल न होने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक तस्वीर या जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी को ईरान के ठिकानों पर हुए हमले में मोजतबा घायल हो गए थे। इसी हमले में उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य मारे गए थे। उस कठिन समय के बाद से मोजतबा की सार्वजनिक उपस्थिति न होने से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

इराक ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

ईरान सरकार खामेनेई के अंतिम संस्कार को एक विशाल आयोजन के रूप में मना रही है, ताकि देश में धार्मिक शासन के प्रति लोगों की एकजुटता दिखाई जा सके। एक हफ्ते तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार जुलूस के तहत खामेनेई का शव इराक के प्रमुख शिया धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया जाएगा। शनिवार को उनके ताबूत को सार्वजनिक दर्शन के लिए शीशे के नीचे रखा गया था। उनके साथ उनकी बेटी, दामाद, बहू और छोटी पोती के ताबूत भी रखे गए थे, जिनकी इस त्रासदी में मृत्यु हो गई थी।

वैश्विक नेताओं की उपस्थिति

इस शोक कार्यक्रम में ईरान के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कई विदेशी अधिकारियों ने भी शिरकत की है। ईरान के लिए यह एक बेहद संवेदनशील समय है, जहां देश अपने सर्वोच्च नेतृत्व के खोने के बाद शोक में डूबा है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें मोजतबा खामेनेई की स्थिति और ईरान के भविष्य के नेतृत्व पर टिकी हैं। सरकार की ओर से अभी तक मोजतबा की अनुपस्थिति के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *