चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष नीरेंद्र साहू से से की गई मांग।
राजनंदगांव,,, विगत 14 जून को राजनांदगांव जिला साहू संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी के लिए चुनाव कराए गए थे
इस निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमिताएं एवं धांधली तथा पक्षपात का आरोप का आरोप संघ के अनेक वरिष्ठ सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारी ने लगाते हुए साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू से भेंट कर निर्वाचन की अनेक अनियमिताएंएवं प्रक्रिया की कमियों को उजगार करते हुए करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सोपा गया । लगाए गए आरोपों में निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट किया गया ।
जिसमे स्वयं पदाधिकारियो के पारिवारिक, रिश्तेदार व समर्थको के अवैधानिक ढंग से आजीवन सदस्य बनाकर मतदाता बनाए जाने, एक मतदाता का तीन बार नाम अलग अलग बूथ मे नाम होना, मतदाता सूची को संचालन समिति, या जिला कार्यकारिणी से बगैर अनुमोदन के प्रदेश चुनाव अधिकारी को सौपना। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति के निराकरण मे भेदभाव करना, सत्यापन समिति के सदस्यो द्वारा अपने ही परिवार के सदस्यो का अवैध रूप से नाम जोडना, पारदर्शी मतदान प्रक्रिया का नही होना, मतगणना मे कुल पड़े 2125 मत के बजाए मतपेटी से 2130 मतपत्र निकलना जैसे गंभीर अनियमितता पर जांच कराकर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने वालो मे विवेक साहू, कमलकिशोर साहू, टोमन साहू, शेखर साहू, धरमराज साहू, शैलेन्द्र साहू, अमरनाथ साहू, हंसराज साहू, कुलदीप साहू, मदन साहू, नरेश गंजीर, कचरू साहू, पंकज साहू, कन्हैया साहू, धरमदास साहू, शोभादास साहू, चुन्नी साहू, पुरुषोत्तम साहू, यादव राम साहू, महेश साहू, मोहनीश साहू, महेश कुमार साहू लविंद्र साव, मूलचंद साहू, किशन साहू, फकीर साहू, मोहन साहू, जीवनलाल साहू, लीलाराम साहू, प्रभात साहू, आदि प्रमुख सामाजिक जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।