राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पिथौरा में किया पुतला दहन

विकास अग्रवाल

पिथौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पिथौरा ग्रामीण मंडल अंतर्गत भुरकोनी में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एतराम साहू ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचने की चेतावनी दी।

विरोध प्रदर्शन में पिथौरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू, लेखराम चक्रधारी, हेमसागर रौतिया, विकास अग्रवाल, देवचंद साहू, दुःखीश्याम साहू, घनश्याम साहू, मोतीलाल पटेल, टेकलाल डड़सेना, अभय शर्मा, देवनारायण चक्रधारी, खिरराम जगत, गैंदराम ठाकुर, राजेश प्रधान, दिगंबर पटेल, अजय पटेल, दिग्सश्वर यादव, गोविंद चंद्रकार, संतोष तिवारी, शिवप्रसाद यादव, घनकुलदीप सिन्हा, सुभाष साहू, चंद्रेश साहू और इंद्रकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *