औरंगाबाद में बवाल: सांसद अभय कुशवाहा की स्कॉर्पियो पर हमला, चालक को लहूलुहान कर गाड़ी के शीशे तोड़े

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार गांव में असामाजिक तत्वों ने सांसद अभय कुमार सिन्हा (अभय कुशवाहा) की गाड़ी पर जानलेवा हमला कर दिया। राहत की बात यह रही कि हमले के वक्त सांसद गाड़ी में नहीं थे। हालांकि, हमलावरों ने उनके ड्राइवर और पीए (निजी सहायक) को नहीं बख्शा और उनके साथ जमकर मारपीट की।

रास्ते के विवाद में खूनी झड़प पूरी घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सांसद के पीए संजय कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने श्रीडीह गांव गए थे। लौटते समय हसनबार गांव के पास बारात की गाड़ियों की वजह से रास्ता जाम था। बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी के ड्राइवर ने रास्ता देने के लिए गाड़ी पीछे भी की, लेकिन दूसरी तरफ से आ रहे कुछ युवक उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी।

ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर पीटा हमलावरों का दुस्साहस इतना था कि उन्होंने सांसद का बोर्ड लगी गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए। ड्राइवर नौलेश यादव ने जब बीच-बचाव करना चाहा, तो उसे गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीए संजय कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी घटना की जानकारी मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोषियों की तलाश तेज कर दी है। पीए ने हसनबार निवासी रौशन, सोनू और सुधीर समेत अन्य को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

सांसद ने जताई नाराजगी पटना में मौजूद सांसद अभय कुशवाहा ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि की गाड़ी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा। उन्होंने औरंगाबाद एसपी से फोन पर बात कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *