बिलासपुर में खूनी संघर्ष: नारियल खरीदने के मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर कैंची से जानलेवा हमला

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नारियल खरीदने की बात पर हुए झगड़े के बाद आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने पिता-पुत्र पर धारदार कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मनहरण केवट और उनका बेटा रूपेश केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों को नाजुक हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना 4 मई की रात करीब 8 बजे की है। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए रूपेश के सीने, पेट और पिता की पीठ पर वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। हमले के दौरान बेटी अपने पिता की जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में अन्य सख्त धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *