बैकुण्ठपुर – पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय पर बचरापोड़ी मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, चुन्नी पैकरा, मंडल किशोर सिरदार, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक जगनारायण साहू, राज कुमार यादव, श्यामनारायण जायसवाल, लक्ष्मी यादव, रामप्रताप साहू, सुरेश सिरदर, हीरावन साहू, आभादेवी चौहान, मंधारी यादव, रामईश्वर यादव, अनिल राजवाड़े, शुभम जायसवाल, रविशंकर राजवाडे, रामप्रसाद यादव, नरेन्द्र सिरदार, बंशलाल साहू, प्रभात यादव, ईश्वर कुर्रे, संतोष सारथी, शिव कुमार साहू, गदर साय प्रजापति, असवन सिरदार, संतोष सिरदार सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
सलका मंडल में मना जश्न-
भारतीय जनता पार्टी मंडल सलका द्वारा सलका चौक में पश्श्चम बंगाल, असम व पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह के जयकारों के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनेजर राजवाड़े, महामंत्री रामशंकर सिंह, बसंत पाल, जगदीश सिंह, राजेश साहू, आनंद राजवाड़े, पंकज दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
कुड़ेली चौक में भाजपा ने मनाया जश्न –
भारतीय जनता पार्टी मंडल कुड़ेली द्वारा चौक में जोरदार आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा सरकार बनने पर एक दुसरे को बधाई दिए एवं जश्न मनाये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, मंडल अध्यक्ष संजय चिकनजूरी, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, कामतानाथ तिवारी, शिवचरण साहू, धीरेन्द्र साहू, अहिल्या राजवाड़े, बालकृष्ण द्विवेदी, राजेश साहू, सोनालाल राजवाड़े, अशोक यादव, शिवकांत राजवाड़े, राकेश राजवाड़े, ज्योत लाल, मोनू राजवाड़े, संदीप पैकरा सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।