मैनपाट की चेराजोबला बस्ती में पेयजल संकट पर मुख्यमंत्री सख्त: कलेक्टर को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

सरगुजा। जिले के मैनपाट क्षेत्र स्थित चेराजोबला बस्ती में दूषित पानी पीने की समस्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से नाले और ढोढ़ी का गंदा पानी पीने की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन कर प्रभावित क्षेत्र में तुरंत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और तत्काल हैंडपंप खनन सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाए ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *