कोलकाता।
West Bengal में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने हार के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं हारीं, बल्कि उन्हें हराया गया है। उन्होंने EVM में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए हैं।
दूसरी ओर Election Commission of India ने नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर राज्यपाल को भेज दिया है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी मानी जा रही है और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे का फैसला चुनाव आयोग के दायरे में नहीं आता। यह मामला संवैधानिक पदों से जुड़ा है, जिस पर आयोग कोई टिप्पणी नहीं करेगा।
नोटिफिकेशन के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 8 मई को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार Suvendu Adhikari का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। चुनाव नतीजों के बाद भी राज्य में सियासी बयानबाजी और तनाव लगातार बना हुआ है।