बालोद।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां बुधवार सुबह युवक और नाबालिग लड़की के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए। मृतकों की पहचान कुम्हालोरी निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है, जिससे आशंका है कि दोनों ट्रैक तक पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।