बालोद में आर्मी जवान से 15.50 लाख की ठगी, 2 लाख के लोन की जगह 17 लाख कराया स्वीकृत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आर्मी जवान के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने हेरफेर कर 2 लाख रुपये के लोन की जगह 17 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करवा दिया और उसमें से 15 लाख 50 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए।

मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी का है। जानकारी के अनुसार, जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करने पहुंचा था। इसी दौरान बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने धोखाधड़ी करते हुए अधिक राशि का लोन पास करवा दिया।

किस्त जमा करने के दबाव से खुला मामला

जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। जब बैंक की ओर से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव बनाया गया, तब उसे ठगी का पता चला। जांच में सामने आया कि उसके नाम पर 17 लाख रुपये का लोन लिया गया है, जबकि उसने केवल 2 लाख रुपये के लिए आवेदन किया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ठगी का अहसास होने पर जवान ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *