प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4 प्रकरणों में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा कुल 16 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मनोरा के ग्राम रेमने निवासी कलेश्वर राम की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी ललिता बाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

तहसील सन्ना अंतर्गत ग्राम चम्पा निवासी जगसाय की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मनीता बाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसील सन्ना अंतर्गत ही ग्राम खखरा निवासी सुखेदव की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी बुधमनिया को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील बगीचा अंतर्गत ग्राम साहीडांड निवासी ललित सिंह की गड्ढा के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी नंदकुमारी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *