भीषण गर्मी में रायपुर के खम्हारडीह में गहराया जल संकट, एक महीने से पानी की किल्लत


रायपुर। भीषण गर्मी के बीच राजधानी रायपुर में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। खम्हारडीह बस्ती के सतनाम चौक में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग करीब एक महीने से पानी की कमी से जूझ रहे हैं।

स्थिति यह है कि नलों में पानी नहीं आ रहा और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी के टैंकर भी पर्याप्त संख्या में नहीं भेजे जा रहे, जिससे सभी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।

बस्तीवासियों का आरोप है कि हर साल गर्मी में यही समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जाता। परेशान लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *