राजनांदगांव। पेंशनर भवन (ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर) में 20 जुलाई को ‘फोर्ड जिला समिति’ की मासिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और राष्ट्रगीत के साथ हुई।
बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने संगठनात्मक और समसामयिक मुद्दों पर अपने-अपने विचार साझा किए। आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में निर्णय लिया गया कि माननीय महापौर के दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इस दिशा में आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में जुलाई माह में जन्मे समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश चंद्र इंगले, श्री राधेश्याम एवं श्री आर. के. श्रीवास्तव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति की ओर से सभी का माल्यार्पण कर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
इस बैठक में मुख्य रूप से ई. जी. एल. डी. बड़ोनिया, के. पी. सिंह, आर. के. गजभिए, नरेंद्र साहू, एम. आर. रामटेके, बी. के. गजबे, रमेश चंद्र इंगले, आर. के. श्रीवास्तव, आर. एस. शर्मा, डी. के. पांडेय, एस. दत्ता एवं डी. एस. ठाकुर उपस्थित रहे।