Shri Shri Sabji Mandi Ganesh Utsav : श्रीश्री सब्जी मंडी गणेश उत्सव समिति चारामा के द्वारा आयोजन किया गया राज्य स्तरीय डीजे डॉस प्रतियागिता
Related News
Shri Shri Sabji Mandi Ganesh Utsav : चारामा ! श्रीश्री सब्जी मंडी गणेश उत्सव समिति चारामा के द्वारा 15 सितम्बर रविवार को राज्य स्तरीय डीजे डॉस प्रतियागिता का आयोजन मंडी प्रागंण मे किया गया था। जिसमे पुरे छग के अलग अलग जगहो से कुल 35 टीमे जिसमे एकल युगल एवं सामुहिक नृत्य की प्रस्तुत्ति हुई।
नृत्य की एक से एक प्रस्तुति देख रात भर दर्शक आयोजन स्थल पर बैठे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकम के विशिष्ट अतिथि मोडन किरी, रामाधार सोनकर, समित्ति के अध्यक्ष सुभाष सोनकर, उपाध्यक्ष कमल सोनकर, लोकेश सोनकर सचिव मंडी समिति, निर्मल सोनकर, कमलेश्वर सोनकर यादराम सोनवानी, निर्मल कोसरिया, राजेश सोनकर, जागेश्वर सोनकर, मोडन लाल सोनकर, और अनूप वर्मा एव समिति के सदस्यो के द्वारा माँ सरस्वती की पुजा अर्चना कर शुभांरम किया गया।
अतिथियो के द्वारा उपस्थित दर्शको एवं आये हुए प्रतिभागियो को सम्बोधित किया गया। सम्बोधन के बाद नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमे एकल युगल एवं सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति रात 10 बजे से शुरू होकर पुरी रात चलते हुए दुसरे दिन सुबह 08 बजे तक कुल 35 प्रस्तुति हुई।
अलग अलग जिलो से प्रतिभागी शामिल होकर अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया, साथ ही साथ ही प्रस्तुति मे कलाकारो ने नृत्य के माध्यम से नशा पान, जुआ, बलात्कार, रेप, गौ हत्या, अधर्म, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ एवं अन्य ज्वलंत मुद्दो पर संदेश दिया।
साथ ही साथ सामुहिक नृत्यो मे भगवान श्री कृष्ण, भगवान नरसिंह, भगवान श्रीराम जी के जीवन कथाओ का भी वर्णन मनमोहर प्रस्तुति और झॉकी के साथ किया। प्रस्तुति मे नव युवको ने कई खतरनाक स्टंट भी ‘ दिखाये। लेकिन प्रस्तुति के अलावा मंच संचालको ने अपने मजाकिया अंदाज और शेरो शायरी कविताओ से रात भर दर्शको को उत्साहित किया।
प्रस्तुति के बांद निर्णायको के द्वारा कलाकारो की प्रस्तुति, वेष भुषा, भाव, और नृत्य पर अंक प्रदान किये। जिसमे सामुहिक नृत्य पर प्रथम न्यु किरण डॉस ग्रुप तर्रीगोदी मखारा, द्वितीय अमर ज्योति डॉस ग्रुप रायपुर एवं तृतीय अनमोल डॉस ग्रुप धमतरी पुरी रहे, जिन्हे कमशः प्रथम पुरुष्कार लोकेश किरी की ओर से 11000 रूपये, द्वितीय पुरुष्कार 8888 रूप्ये अजय सोनकर की ओर से तृतीय पुरुष्कार 6666 विरेन्द्र देवांगन की ओर से प्रदान किया गया।
युगल नृत्य पर प्रथम देवार देवारिन सॉप वाला जतमई घटारानी, द्वितीय हेमन्त एव खुशी पखांजुर एवं तृतीय पवन और डीना रायपुर रही, जिन्हे प्रथम पुरुष्कार सुरज सोनकर 7777 रूपये, द्वितीय पुरुष्कार स्वें डेहरीन बाई देवांगन की स्मृति में धनेश्वर देवांगन के द्वारा दिया गया। वही एकल नृत्य पर प्रथम गणिता विश्वकर्मा अरौद, द्वितीय जानवी साहु बलौदाबाजार एव तृतीय काजल सेन गरियाबंद मैनपुर रही, जिन्हे प्रथम पुरुष्कार अनूप वर्मा पत्रकार एलआई सी अभिकर्ता की ओर से 5555 रूपये, द्वितीय रजनी यादव अध्यक्ष किन्नर समाज बस्तर संभाग की आरे से 4444 रूप्ये, एंव तृतीय किंजल बीमा केन्द्र निरौंद रिकेश्वर साडु की ओर 3333 रूप्ये से प्रदान किया गया एव सभी प्रविनागी टीम को निर्मल सोनकर, निर्मल कोसरिया, सुभाष सोनकर एवं धर्मेन्द्र कुंजाम पार्षद की ओर से कुल 500 रूप्ये का पुरुष्कार प्रदान किया गया। वही स्वें सिद्वार्थ भंसाली की स्मृति में भंसाली ज्वेलर्स चारामा की ओर से सनी विजेता टीम को चाँदी का शील्ड एंव खत्री बुक डिपो चारामा की ओर से सनी विजेता को शील्ड प्रदान किया गया।
Collector Haris S : बस्तर के नव पदस्थ कलेक्टर हरीस एस ने किया पदभार ग्रहण
Shri Shri Sabji Mandi Ganesh Utsav : आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अनुराग सोनवानी, देव सोनकर अशोक सोनकर, शंभु सोनकर, धन्नु सोनकर दादा सोनकर, पुरूषोत्तम देवांगन, पुनीत सोनकर, अर्जुन देवांगन सहित सभी सदस्यो का सहयोग रहा। वही 19 सितम्बर को समिति की ओर से रात्रि में रंग झरोखा छग कार्यक्रम की प्रस्तुत्ति का आयोजन होगा। फोटो |