Ram Navami- रामनवमीं पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

भगवामय हुआ नगर
गौरव पथ को भगवा ध्वजों से सजाया गया

दुर्जन सिंह
बचेली। रामनवमीं पर्व को धूमधाम से मनाये जाने केा लेकर दंतेवाड़ा के बचेली नगर में तैयारियॉ जोरो पर है। आज 6 अप्रैल, रविवार को लौह नगरी में शाम को शोभायात्रा एवं बाईक रैली निकाली जायेगी। जिसके लिए नगर को भगवा ध्वजो से सजाया गया है। नगर का गौरव पथ भगवा ध्वजो व भगवा रंग के कपड़ो से भर गया है।

जानकारी अनुसार पुराना मार्केट शिव मंदिर से यात्रा निकालेगी जो जय श्री राम के जयकारेा के साथ पूरा नगर भ्रमण किया जायेगा। नगर के सभी रामभक्त इस तैयारियों में जुटे हंै।

Related News

Related News