नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में आज 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। असम की 126, केरल की 140, पुडुचेरी की 30 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतगणना जारी है। बंगाल की 293 सीटों पर भी रुझान तेजी से बदल रहे हैं। शुरुआती मतगणना के बाद भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का बड़ा दावा किया है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वे तीन गुना वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। उन्होंने राज्य में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इनकम्बेंसी) की बात करते हुए दावा किया कि दक्षिण बंगाल के नतीजों में इस बार बड़ा उलटफेर होगा। सुवेंदु के मुताबिक मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बूथों पर भी भाजपा को बढ़त मिल रही है। बंगाल के अलावा असम में भाजपा हैट्रिक की उम्मीद कर रही है, जबकि तमिलनाडु और केरल में भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।