Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। 25 सितंबर 2024 को आरोपी भरत टंडन को गिरफ्तार किया गया, जो इस घटना में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। आरोपी भरत टंडन, जो दुर्ग जिले के कोपेडीह गांव का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
https://aajkijandhara.com/junior-cheated-female-engineer-of-rs-36-lakhs/

10 जून 2024 को तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना में पुलिस ने अब तक 185 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी पहचान करने के लिए तकनीकी विश्लेषण कर रही है।

Related News