Tamil Nadu Politics: के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी का ऐलान; बीजेपी से इस्तीफे के बाद बोले— बीजेपी में रहूं या तमिल लोगों से जुड़ूं, फैसला मुश्किल था

K Annamalai New Party Announcement: तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की सबसे सननीखेज खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई (K Annamalai) ने शुक्रवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि आज से वे एक नए आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी यह नई पार्टी साल 2031 में तमिलनाडु का अगला विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election 2031) पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

“4 दिसंबर 2025 को ही दे दिया था इस्तीफा, आलाकमान से चल रहे थे मतभेद”


अन्नामलाई ने वीडियो में अपनी पुरानी पार्टी भाजपा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह तय करना बेहद कठिन था कि मैं बीजेपी का सदस्य बना रहूं या फिर सीधे तमिल लोगों की भावनाओं से जुड़ा रहूं। मैंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी आलाकमान को साफ बता दिया था कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। लेकिन तब पार्टी ने मुझसे कहा था कि पहले विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Election 2026) संपन्न हो जाने दें, उसके बाद ही कोई कदम उठाएं।”

आपको बता दें कि अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा से इस्तीफा (Annamalai resigns from BJP) दे दिया था, लेकिन उनका यह त्यागपत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने आया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने वजह बताते हुए लिखा कि पिछले 18 महीनों से दिल्ली आलाकमान के साथ उनके वैचारिक मतभेद चल रहे थे और अब दोनों की सोच एक जैसी नहीं रह गई थी।

उपाध्यक्ष के नागराजन ने भी छोड़ी बीजेपी, पार्टी को डबल झटका.


तमिलनाडु भाजपा (Tamil Nadu BJP Crisis) के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं। अन्नामलाई के इस बड़े कदम के तुरंत बाद तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष के नागराजन (K Nagarajan Resigns) ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एक के बाद एक दो बड़े कद्दावर नेताओं के पार्टी छोड़ने से तमिलनाडु में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है।

IPS की नौकरी छोड़ 2020 में थामा था कमल, पर वोट बैंक में नहीं हुआ इजाफा


के अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के एक बेहद कड़क और चर्चित IPS अधिकारी रहे हैं। साल 2020 में खाकी वर्दी छोड़कर वे राजनीति में आए और भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उनके तेवरों को देखते हुए पहले उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर सीधे तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष (Tamil Nadu BJP President) बना दिया था। अन्नामलाई के नेतृत्व में ही बीजेपी ने 2021 और हालिया 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन जमीनी हकीकत यह रही कि इन दोनों ही बड़े चुनावों में भाजपा का वोट शेयर 2% से ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *