सोमवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का एक बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिला. आमतौर पर शांत और कम बोलने वाली डिंपल यादव इस प्रदर्शन के दौरान काफी आक्रामक तेवर में नजर आईं. पुलिस की बैरिकेडिंग के सामने उनकी तीखी बहस हुई और वह लगातार धरने पर डटी रहीं. इस पूरे घटनाक्रम के बाद से राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डिंपल यादव एक घायल छात्र की मदद करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह छात्र की सांस लेने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए उसकी शर्ट के बटन खोलती हैं और आसपास मौजूद लोगों से तुरंत पानी या मदद देने की अपील करती हैं. उनके इस मानवीय रूप की उनके समर्थक जमकर तारीफ कर रहे हैं.
छात्रों के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक निकाले गए मार्च में डिंपल यादव अपनी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ शामिल हुई थीं. पुलिस ने जब आगे बढ़ने से रोका तो उनकी पुलिसकर्मियों के साथ जोरदार नोकझोंक हुई. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर करारा हमला बोला. उन्होंने इस दिन को लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया और आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और छात्राओं पर अनावश्यक बल प्रयोग किया गया.
डिंपल यादव ने इस पूरे विवाद के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि देश संविधान के हिसाब से चलेगा और छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी. इस प्रदर्शन के दौरान का पूरा घटनाक्रम अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है.
Dimple Yadav Jantar Mantar protest : जंतर-मंतर पर धरने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि चर्चा में आईं डिंपल यादव