:देवाशीष झा:
राजनांदगांव: जिले और ब्लॉक में नवागांव नाम के तीन ग्राम है जिसके कारण जब धान खरीदी
और बीमा का रजिस्ट्रेशन किया जाता था तो एक नाम के तीन गांव होने के
कारण मामला गड़बड़ हो जाता था । जिसके कारण किसानों को धान बेचने
और किसान बीमा में कठिनाई होती थी.
इस मामले को आज कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया NIC की प्रदेश टीम और जिला टीम को एक साथ बैठकर इस मामले को ठीक किया गया है जिसके बाद अब राजनांदगांव जिले और ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले तीनों नवागांव गांव धान खरीदी और बीमा के रजिस्ट्रेशन में होने वाली कठिनाई को दूर कर लिया गया है। तीनों नवागांव के ग्राम कोड के आधार पर मामले को सुलझाया गया
साथ ही साथ जो धान खरीदी के पोर्टल में भी मैं भी मुश्किल आ रही थी उसे मामले को भी सुधार लिया गया है। किसान बीमा रजिस्ट्रेशन के मामले को भी ठीक कर लिया गया.