बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर डॉक्टर की गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणी, FIR दर्ज

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ डॉक्टर राजीव यादव द्वारा गाली-गलौज करने और सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। रेलवे अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रेलवे ऑफिसर्स कालोनी निवासी मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर राजीव यादव से उनकी जान-पहचान है। 10 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे डाक्टर उनके घर आए और उनके बेटे के सामने गाली गलौज की।

इसके बाद पता चला कि डॉक्टर ने फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर डॉक्टर राजीव यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 296, 351, 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *