रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें उनके फैंस प्यार से ‘थाला’ भी कहते हैं,
रविवार को रांची की सड़कों पर एक अलग ही अंदाज में नजर आए।
इस बार धोनी ने अपनी बाइक नहीं, बल्कि विंटेज रोल्स रॉयस से बाहर निकलकर सभी को चौंका दिया।
आमतौर पर धोनी के घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगी रहती है। रविवार को भी कई फैंस उनके घर के बाहर मौजूद थे। जैसे ही धोनी मेन गेट से बाहर निकले, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े।
फैंस को अपनी कार के पीछे भागते देख धोनी ने कार की स्पीड कम कर दी, हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और फिर आगे बढ़ गए। धोनी के इस जेस्चर से उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई.