सूरजपुर। सूरजपुर जिले में रविवार को आज की जनधारा के द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ विकास संवाद और पुरस्कार सम्मान का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के विकास पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
छत्तीसगढ़ विकास संवाद की कड़ी में बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर पृथा शुक्ला के वन टू वन कार्यक्रम के तहत सवालों का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया।

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत के बारे में संस्मरण सुनते हुए कहा कि मैं एक छोटे से परिवार से बाहर निकाल कर राजनीति के क्षेत्र में आई हूं। मेरा लक्ष्य है कि समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना है। ग्रामीण अंचल की महिलाओं में अब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते, वे आत्मनिर्भर और सबल हुई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में विकास की अनेक योजनाएं संचालित हैं। इसके चलते प्रत्येक क्षेत्र में विकास बहुत ही तेजी के साथ हो रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, शुरू शुरू में मंत्री बनने के बाद थोड़े ही समय में थोड़े ही समय में विभाग की योजनाओं के बारे में मैंने जानकारी ली। और इसके पश्चात सभी योजनाओं को जमीन पर उतरने के लिए दिन रात मेहनत का दौरा आज भी जारी है।
छत्तीसगढ़ में महिला स्वयं सहायता समूह का एक बड़ा नेटवर्क है। आज मेरे विभाग के द्वारा भी इन्हें आत्म निर्भर बनाने का कार्य बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है।
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ में कुपोषण के सवाल पर कहा की, आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण से लड़ना सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन हमने राज्य सरकार की मदद से कुपोषण को अपने राज्य से लगभग खत्म कर दिया है।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कि हमारी सरकार आने के बाद बाद भी हमारे विधानसभा क्षेत्र भटगांव में 18 बिजली विहीन गांव थे। जहां अब लोगों के घरों में उजाले हैं। यह क्षेत्र विकास के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ था। हमने इसके लिए अथक प्रयास करके मूलभूत और अधो संरचना जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। एक समय था कि हमारे विधानसभा भी नक्सलवाद से प्रभावित थी जिसके चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़े हैं।
उन्होंने शिक्षा के सवाल पर कहा कि हमारे विधानसभा में स्कूलों की बहुत कमी थी। लेकिन हाल में ही केंद्रीय विद्यालय सहित कई कॉलेज खोले गए हैं जिसके चलते शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है। अब हमारे यहां के छात्रों को दूरस्थ इलाकों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना नहीं पड़ता है।
राजवाड़े जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना लखपति दीदी की योजना को जमीनी स्तर पर लाने के लिए विष्णु देव साय की सरकार ने प्रयास किया। इसके चलते आज लाखों महिलाएं लखपति दीदी से अब करोड़पति दीदी बनने की ओर है। उनके कार्य कुशलता और कार्य क्षमता को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार कौशल विकास योजना जैसे कई योजनाएं चल रही है। अब इसका नतीजा यह है कि ग्रामीण अंचल की महिलाएं अपने घर गृहस्थी चलाने में अमूल्य योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि की विकास के मध्य नजर हमारे सूरजपुर जिला सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का संजाल बिछाया जा रहा है। ऐसे में उद्योग व्यापार और रोजगार की अपार संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार पूर्ण शिक्षा हमेशा से हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा में शामिल रहा है। इसके चलते आंगनबाड़ी केदो के माध्यम से संस्कार पूर्ण शिक्षा छोटी सी उम्र में ही प्रदान की जा रही है साथ ही वहां आने वाले नौनिहाल बच्चों को सुपोषण युक्त भोजन भी प्रदाय किया जा रहा है।
बस्तर में नक्सली मुक्त मुक्त के सवाल पर श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़ी जी ने कहा कि कि बस्तर जैसे क्षेत्र में जहां महिलाओं की स्थिति अत्यंत गंभीर थी वहां अब आत्म समर्पित महिला नक्सलियों का समूह है, जिसने फैसला लिया है कि अब कभी भी नक्सलवाद की तरफ नहीं जाएगी। क्योंकि विष्णु देव साइन की सरकार के माध्यम से चलाई जाए नहीं योजनाओं के चलते आत्मा समर्पित महिला नक्सलियों को आप निर्भर बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही इसके अत्यंत प्रभावशाली परिवर्तन भी देखे जा रहे हैं। अब आप मत समर्पित महिला नक्सलियों के समूह को स्वरोजगार भी मिल रहा है। इनको स्वर रोजगार शुरू करने के लिए हमारी विष्णु देव साय की सरकार आर्थिक मदद दे रही है।